पटाखे फोड़ रहे थे इधर इन्वर्टर हुई चोरी

बलरामपुर-रामानुजगंज। दीपावली के त्योहार के दौरान चोरी के एक मामले में राजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अमित पावले (27), निवासी खुटनपारा, ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे, जब वे और उनके परिवार के सदस्य घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे और आस-पड़ोस में बैठे थे, तब लौटने पर देखा कि उनके घर का बजाज कंपनी का इन्वर्टर, जिसकी कीमत ₹6,400 थी, चोरी हो चुका है।

पुलिस ने तुरंत विवेचना शुरू की और चोरी के मामले में तलाश के दौरान आरोपी शिवभजन उर्फ तुफान अगरिया (24), निवासी ग्राम ऑकरा, थाना राजपुर को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का इन्वर्टर भी बरामद किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय, बलरामपुर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Back To Top