पत्रकार निश्चय शर्मा की माता श्रीमती श्रद्धा शर्मा जी का हुआ देहांत, लंबे समय से चल रही थी बीमार…

रायपुर (News27) 30.06.2024 । रायपुर जगत के संपादक निश्चिय शर्मा की माता जी श्रीमती श्रद्धा शर्मा का निधन हो गया है। आज सुबह राजधानी के एम्स अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहीं थी। उनका इलाज डीकेएस अस्पताल में चल रहा था कुछ दिनों पहले ही उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांसें ली। उनका अंतिम दर्शन कार्यक्रम स्टेशन रोड वाले निवास में रखा गया है तथा अंतिम यात्रा स्टेशन रोड निवास से देवेंद्र नगर मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी। स्व. श्रीमती श्रद्धा शर्मा पत्रकार निश्चय शर्मा और संचय शर्मा की माता थी।

———————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top