दुर्गोत्सव में रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन
रायपुर। श्री श्री शारदीय दुर्गोत्सव त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति, राजेंद्र नगर द्वारा दुर्गोत्सव के अवसर पर विविध रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रतिभागी उपस्थित रहे।
डॉ विवेक बर्धन, सचिव श्री श्री शारदीय दुर्गोत्सव त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति ने बताया मंदिर परिसर में हुए इन प्रतियोगिताओं में शंख वादन, धनुची नृत्य, मोमबत्ती प्रज्जवलन, म्यूजिकल चेयर और पास द बाल जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विजेताओं की सूची
शंख वादन :
प्रथम – गोविंद बर्धन, द्वितीय – मोनू पटेल, तृतीय – अंकिता बर्धन
धनुची नृत्य : निशांत बर्धन, सुजाता साहा, गोविंद बर्धन
मोमबत्ती प्रज्जवलन : मनराखन, वेदांत बर्धन, कुणाल गोगिया
म्यूजिकल चेयर : आशीष, मयूरी, लक्की
पास द बाल : किरण, चिराग, मालती (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः)
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को स्वामी परेशानंद जी महाराज (भारत सेवा आश्रम) सहित अन्य संतगणों एवं समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

