ब्रेकिंग न्यूज: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में बड़ा रेल हादसा…

रायपुर (News27) 17.06.2024 । पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में रेल हादसे की खबर है। अब तक मिली जानकारी अनुसार एक मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस में टक्कर हो गई है, यात्री ट्रेन की दो बोगी पटरी से उतर गई है।

अब तक दो सौ लोगों के घायल होने की खबर है, कई यात्री अभी भी फंसे हुए हैं वहीं अब तक कितने लोगों की मौत हुई है इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

जानकारी अनुसार कटिहार मंडल के रंगापानी और निजबाड़ी वाली स्टेशन के बीच में स्टेशन पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। कटिहार और एनजेपी से एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वैन लेकर रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं। राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है।
…………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top