पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने वार्ड में डेंगू जनजागरण अभियान चलाया

रायपुर (News27) 14.07.2024 । पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने वार्ड में डेंगू जनजागरण अभियान चलाया। घर – घर जाकर विंडो कूलरों में भरा पानी खाली करवाया। नगर निगम रायपुर के पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड नम्बर 35 के पार्षद एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने वार्ड क्षेत्र में घर -घर जाकर डेंगू जनजागरण अभियान चलाया।

पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने घर -घर जाकर वार्ड के रहवासियों से विंडो कूलरों में भरा हुआ पानी खाली करवाया. उन्होंने वार्डवासियों से स्वस्थ रहने मानसून के दौरान अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

———————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top