अविनाश वाधवा
तिल्दा नेवरा: भारतीय जनता पार्टी के जुझारू मिलनसार कार्यकर्ता विकास सुखावनी ने किरण सिंह देव को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सुखावनी ने कहा आपने उन विषम परिस्थितियों में संघर्ष कर कर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाया है। अब नई भूमिका में आप आने वाले हैं लेकिन पुरानी भूमिका में आपने जो संघर्ष किया है, उसके लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव आपकी ऋणी रहेगी।
सुखावनी ने प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर किरण सिंह देव को बधाई देते हुए आगामी सफलतम कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि हम सभी को विश्वास है कि किरण जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता हमेशा की तरह परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे एवं भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयां देंगे। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र को सर्वोपरि मानने वाली पार्टी है एवं इसका एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करता है छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छुए सभी का यही संकल्प है। 2047 में भारत को विकसित भारत बनाने के सपने को हमें छत्तीसगढ़ को विकसित बनाकर सरकार करना है।

