पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर आज सुशासन दिवस समारोह


तिल्दा-नेवरा । पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 22 स्थित अटल परिसर, सासाहोली अटल चौक में सुशासन दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव (लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग) का उद्बोधन लाइव प्रसारण के माध्यम से किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता की अपील सौरभ जैन द्वारा की गई है।
सुशासन दिवस समारोह
दिनांक: 25 दिसंबर 2025
समय: प्रातः 11.00 बजे से स्थान: डॉ. बी.आर. अंबेडकर सर्व समाज मंगल भवन के पास, अटल परिसर, सासाहोली अटल चौक

Back To Top