पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गाड़ी रूकवाकर किया एफएसटी और पुलिस टीम ने जांच

रायपुर (News27) 25.04.2024 । पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा चुनाव के लिए राजनांदगांव के प्रत्याशी भूपेश बघेल की गाड़ी को कवर्धा में रूकवाकर एफएसटी और पुलिस टीम द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान गाड़ी में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम पर इस तरह की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस में नाराजगी है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की एकतरफा कार्यवाही करार दिया है तथा चुनाव के निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाये हैं। छत्तीसगढ़ के तीन सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होना हैं। दूसरे चरण के चुनाव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 41 लोगों के भाग्य का फैसला जनता करेगी। इससे पहले शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस टीम ने कमर कस लिया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
…………………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top