पेंट फैक्टरी की जांच की मांग को लेकर शिवसेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायपुर (News27) 30.05.2024 । छत्तीसगढ़ प्रदेश शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता संजय नाग ने बताया कि रायपुर जिला कलेक्टर के अनुपस्थिति में दंडधिकारी को ज्ञापन सौपा गया है। पापुलर पेंट फ़ैक्टरी सोंनडोंगरी की जाँच एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने बाबत, रायपुर जिले में पापुलर पेंट संचालित है, जिसमें पता चला है की फ़ैक्टरी को नियम क़ानून को ताक में रखकर सोंनडोंगरी क्षेत्र में पेड़ों को बिना किसी जानकारी के काट दिया गया, जिसमे पर्यावरण प्रदूषण के नियमों पर भी ध्यान नहीं दिया गया है, यहाँ किसी भी प्रकार के नियमों या दस्तावेजो की पूर्ति किये बिना ही इसे संचालित किया जा रहा है, इसके साथ ही इसमें कार्यरत मजदूरों को भी सही वेतन या भत्तें साथ ही शासन के नियमों के तहत इसका पालन फैक्टरी मालिक या प्रबंधन के द्वारा नहीं द्वारा नहीं किया जा रहा है, कलेक्टर दर पर इन्हें वेतन भी नहीं दिया जाता है, गाँव के रहनेवाले को ज्वलंतशील पदार्थों से बचाने के उपाय नहीं किये गये है। शिवसेना ने मांग की प्रशासन इस फैक्टरी की निष्पक्ष व सघन जांच कर वास्तविकता को सामने लाये। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश प्रवक्ता संजय नाग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रमोद साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम जंघेल, जिला महासचिव विजय नाग, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रवण साहू, जिला कार्यकारिणी मनोज साहू सहित अन्य शिवसैनिक सम्मिलित हुए।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top