रायपुर। प्रख्यात हिंदी साहित्यकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल का निधन मंगलवार को हो गया है। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के क्रिटिकल केयर यूनिट में अंतिम सांस ली। वे 89 वर्ष के थे।
विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य के ऐसे विरल रचनाकार थे, जिनकी रचनाओं में संवेदना, सरलता और गहरी मानवीय अनुभूति देखने को मिलती है। उनके निधन से हिंदी साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

