प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की योजना…कलाकारों ने कहा स्वागतेय

रायपुर (News27) 14.10.2024 । छालीवुड के कलाकारों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। छत्तीसगढ़ में अब 250 करोड़ की लागत से फिल्म सिटी निर्माण करने की योजना है। प्रदेश सरकार के इस उपक्रम को लेकर जल्द ही केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। छत्तीसगढ़ के सभी कलाकारों ने राज्य सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है और राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस निर्णय पर साधुवाद दिया है। छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी बनने से स्थानीय फिल्मकारों की सहुलियत बढ़ जाएगी इसके साथ ही बाहर के सिनेमाई वर्ग भी यहां शूटिंग के लिए आ सकेंगे, इस तरह छाॅलीवुड से बाॅलीवुड तक जाने का रास्ता खुल जाएगा। जानकारी अनुसार इस बाबत् नवा रायपुर में दो सौ एकड़ जमीन चिन्हिांकित भी कर लिया गया है। निर्माण हेतु केन्द्र सरकार की अनुमति पश्चात कार्य में प्रगति हो सकेंगी। इस खबर से जहां एक तरफ छाॅलीवुड में हर्ष का लहर है, वहीं बाॅलीवुड की भी नजरें छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी के प्रस्ताव पर टिकी है। जिस पर बाहरी निवेश के साथ फिल्म निर्माण एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां करने में भी आसानी जाएगी। केंद्र की स्वीकृति के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। केंद्र और राज्य में बीजेपी सरकार होने से इसकी स्वीकृत जल्द मिलने की संभावना है। खबर अनुसार इसको लेकर संस्कृति विभाग ने भी काम शुरू कर दिया है। इसमें विभाग के द्वारा यह भी देखा गया है कि जिन राज्यों में फिल्म सिटी बनी हैए वहां किस तरह से ये तैयार की गई है। इसका अध्ययन करने के बाद इसका पूरा खाका तैयार किया गया है।

………………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top