आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा
बलरामपुर। वाड्रफनगर क्षेत्र में एक नाबालिक छात्रा के साथ स्कूल के प्रधान पाठक द्वारा कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने चौकी वाड्रफनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नाबालिक छात्रा को स्कूल के कार्यालय में बुलाकर प्रधान पाठक ने गलत नियत से छेड़छाड़ की।
शिकायत पर चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 180/2025 के तहत धारा 74, 75(i) बीएनएस एवं 8, 10 पाक्सो एक्ट तथा 3(1). ब (i) एसटीएससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। चूंकि प्रकरण एट्रोसिटी एक्ट से संबंधित था, इसलिए जांच आगे के लिए श्री राम अवतार ध्रुव, एसडीओपी वाड्रफनगर को सौंपा गया।
विवेचना के दौरान आरोपी घटना के बाद गांव छोड़कर फरार था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने 14 अक्टूबर 2025 को आरोपी को सकुनत ग्राम से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार किया।
अभियान में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी: प्र०आर० 357 प्रदीप भारद्वाज, आरक्षक सुरेन्द्र उईके, अभिषेक पटेल, अनुज जायसवाल और अरविन्द्र सिंह।

