फर्जी पेपर बनाकर मकान हड़पने वालों साजिशकर्ता के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग

रायपुर (News27) 18.10.2024 । फर्जी पेपर बनाकर मकान हड़पने के एक मामले पर प्रार्थी द्वारा पत्रवार्ता आयोजित कर इस झूठे व कुटरचित मामले की जांच करने पुलिस कार्यवाही की मांग की गई है। प्रार्थी पुनाराम साहू प्रीतम नगर, बड़ा अशोक नगर, थाना गुढ़ियारी, रायपुर में धर्मपत्नी कांति साहू के नाम से एक मकान फायनेंस मंे लिया है, जिसका गाॅयरेंटर अनिल कुमार साहू को तीन गेरेन्टी चेक है और उसके कहने पर उसने अपने घर के एक कमरे को अमित टेमरे उसकी धर्मपत्नी भूमेश्वरी टेमेरे को किराये पर दे रखा है, परन्तु बाद में मिलीभगत से मकान को हड़पने एवं खाली नहीं करने के नीयत से मकान का कुटरचित दस्तावेज तैयार किया गया, इतना ही नहीं उसके द्वारा अपनी धर्मपत्नी के नाम पर संबंधित थाने में मकान के उक्त हिस्से की बिक्रीनामा भी पेश किया गया, जो पूर्णतः झूठ है। उक्त संबंध में पुनाराम साहु द्वारा दिनांक 13 फरवरी 2023 को भूमेश्वरी टेमेरे द्वारा प्रस्तुत इकरारनामा फर्जी एवं कुटरचित होने एवं फंसाने की साजिश रचने एक आवेदन थाने में दिया था, परन्तु मामले पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। पूनाराम साहू ने बताया कि जब भूमेश्वरी टेमरे द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज झूठा साबित हो गया है, तब ऐसे में अब तक कार्यवाही ना हो पाने की स्थिति में प्रार्थी ने पुलिस प्रशासन के उच्चधिकारियों से तत्काल कार्यवाही किये जाने की मांग किया है।
…………………………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top