फोर व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने का टेंशन अब खत्म, शहर के पांच स्थानों पर लगेगा फास्ट चार्जिंग स्टेशन

रायपुर (News27) 30.06.2024 । राजधानी के फोर व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों को फास्ट चार्जिंग करने की समस्या अब खत्म होने वाली है। जिला प्रशासन ने शहर के प्रमुख पांच स्थानों पर आईओएसएल द्वारा फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने जा रही है। इस संबंध में जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, नगर निगम रायपुर और इंडियन काॅर्पोरेशन लिमिटेड के मध्य एमओयू में साईन किया गया है, जिसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को फास्ट चार्जिंग की सुविधा, ई-वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने और वायु व ध्वनि प्रदूषण को कम करने महत्वपूर्ण व सकारात्मक पहल है।

नागरिकों को इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए फास्ट चार्जिंग की सुविधा देने के लिए जिले के सुभाष स्टेडियम परिसरए पुराना स्मार्ट सिटी ऑफिस परिसरए गांधी उद्यानए अनुपम गार्डन और जवाहर बाज़ार पार्किंग। इस एमओयू के अंतर्गतए आईओसएल द्वारा स्थापित किए जाने वाले चार्जिंग स्टेशनों से होने वाली आय का दस प्रतिशत हिस्सा रायपुर नगर निगम के साथ साझा किया जाएगा। निश्चित ही इस पहल से इलेक्ट्रिक वाहनों के अधिकाधिक उपयोग को उत्साह मिलेगा।
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top