बालगोविंद रजक राष्ट्रीय रजक महासंघ प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर ने की

जशपुर। राष्ट्रीय रजक महासंघ प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष बालगोविंद रजक बने। वह सामाजिक कार्यो में शुरू से सक्रिय रहें है। उनकी समाज में सहभागिता को देखते हुए राष्ट्रीय रजक महासंघ ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है। उनकी नियुक्त राष्ट्रीय रजक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर ने की है। विदित हो कि बालगोविंद रजक पूर्व भी समाज के कई महत्वपूर्ण पदों में रहकर सामाजिक सेवाएं दे चुके है। इस बार फिर समाज ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का मौका दिया है। उनको प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने पर समाज के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

प्रमाण पत्र से किया सम्मानित

राष्ट्रीय रजक महासंघ प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ ने बालगोविंद रजक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top