जशपुर जिले को बाल विवाह से मुक्त करने के लिए सबको मिलजुलकर प्रयास करना है: एस. पी

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने लोगों कों बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ

शासकीय बालक वि‌द्यालय में हुआ समारोह आयोजित

जशपुर.भारत सरकार के नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के उदघाटन के मौके पर जिला प्रशासन ने जशपुर जिले में बाल विवाह के खिलाफ काम कर रहे गैरसरकारी संगठन समर्पित संस्था के साथ मिलकर जागरूकता रैलियों का आयोजन किया और लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। इस मौके पर शासकीय बालक वि‌द्यालय में हुए समारोह में पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्कूली बच्चों शिक्षकों, महिलाओं और पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। जिले में जगह जगह हुए कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों पंचायत प्रतिनिधियों मितानीन व आंगनवाडी कार्यकर्ताओं शिक्षकों बाल विवाह निषेध अधिकारी, के अलावा बाल विवाह पीडिताओं ने भी भागीदारी की और बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली। यह कार्यक्रम देश से बाल विवाह के खात्मे के लिए भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत के आह्वान के समर्थन में किया गया
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिये एक श्राप है, जिसको अतिशीघ्र खत्म करना जरुरी है, इसके लिये हम सबको मिलजुल कर प्रयास करना होगा। उन्होंने जशपुर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने में अपना पूरा सहयोग देने का आशवासन दिया। कार्यकम में प्रमुख रुप से शिक्षा विभाग के सहायक संचालक द्विवेदी, प्राचार्य श्रीमती रोजालिया दूगडमंग सहित जिला बाल संरक्षण ईकाईके अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनानें में एक्सेस टू जस्टिस जशपुर टीम के जिला समन्वयक अलका फाल्क व आभाष शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top