रायपुर (News27) 25-06-2024 । छत्तीसगढ़ मे बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर लेकर कांग्रेस मुखर है। इसके खिलाफ कांग्रेस जल्द ही प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने वाली है। चूंकि बिजली की जरूरत आम आदमी से जुड़ा है इसलिए कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाना चाहती है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के दौरान गर्मी के दिनों में दूसरे राज्यों से भी बिजली की खरीदी कर राज्य की पूर्ति करती थी ताकि जनमानस को 24 घंटा बिजली मिल सके। उन्होंने बताया कि बिजली पूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर के पावर बढ़ाए गए थे, नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए थे। भाजपा की सरकार में छह महीने में ही बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है। अब छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदेश सरकार को घेरने व्यापक आंदोलन करने की तैयारी में है।
…………………

