बिलासपुर में चाकूबाज़ी पर 300 केस दर्ज,276 चाकू जब्त

एसपी रजनेश सिंह ने कहा पुलिस का मकसद छात्रों को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल देना है

बिलासपुर, 11 सितम्बर।शहर में बढ़ती चाकूबाज़ी की घटनाओं पर पुलिस प्रशासन सख़्त हो गया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्पष्ट कहा है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

अपराधियों पर शिकंजा

अब तक 300 से अधिक मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 276 चाकू ऑनलाइन तस्करी के दौरान जब्त किए, जबकि 36 चाकू बाहरी जिलों से आए अपराधियों से बरामद किए गए।

छात्रों पर कोई पूर्वाग्रह नहीं

एसपी ने कहा कि पुलिस का मकसद छात्रों को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल देना है। “यदि कोई छात्र अपराध में शामिल पाया जाएगा, तो उसे कानून का सामना करना ही होगा।”

न्यायालय भी संतुष्ट

सभी मामलों की जानकारी आवश्यक दस्तावेजों के साथ न्यायालय को सौंपी गई है। अदालत ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है।

भीड़ नहीं, प्रतिनिधि दें ज्ञापन

रोज़ाना सैकड़ों लोग समस्याओं को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचते हैं। इस पर एसपी ने कहा, “भीड़ या नारेबाज़ी से समाधान संभव नहीं है। 5–6 प्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन देना ही बेहतर तरीका है।”

अफवाहों से बचें

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। “मीडिया में चाकूबाज़ी की घटनाओं को अपेक्षा से अधिक उछाला जा रहा है। हालात नियंत्रण में हैं। नशा, अवैध हथियार और अपराध पर रोक लगाना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस और जनता मिलकर ही समाज की सुरक्षा कर सकते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top