बी.पी.पुजारी स्कूल प्रवेशोत्सव के अवसर पर छात्रों में किताब, स्टेशनरी वितरण कर किया न्यौता भोज व वृक्षारोपण का आयोजन

रायपुर (News27) 05.07.2024 । बी.पी.पुजारी शास. अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय राजातालाब रायपुर में शाला प्रवेशोत्सव, किताब एवं नोटबुक-स्टेशनरी का वितरण, न्योता भोज का आयोजन, पढई तिहार एवं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। दिनांक 02 जुलाई, दिन मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव, किताब एवं नोटबुक्स का वितरण, न्योता भोज, वृक्षारोपण एवं पढई तिहार का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा, विशिष्ट अतिथि पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड के पार्षद एवं एमआईसी मेम्बर आकाश तिवारी तथा रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल के प्रेसिडेंट संजय अग्रवाल, सचिव अमित जैन तथा विजय छुगानी एवं रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल परिवार के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुश्री अंजू सूद मैडम के द्वारा की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण एवं समस्त शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से की गई, जिसके बाद छात्रदृछात्राओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया है। इस अवसर पर समस्त छात्रों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसके बाद रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल के सहयोग से नोटबुक किट, स्टेशनरी का वितरण कर पढ़ई-तिहार का आयोजन किया गया। आयोजन में विधायक पुरंदर मिश्रा, पार्षद एवं एमआईसी मेम्बर आकाश तिवारी तथा प्राचार्य मैडम के आशीर्वचन एवं प्रोत्साहित करने वाले वक्तव्य के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top