बृजमोहन ने ओडिशा के काटाबांजी में अग्रवाल सभा की ली बैठक, कहा- भाजपा को जिताए

रायपुर (News27) 14.05.2024 । छत्तीसगढ़ के शिक्षा संस्कृति मंत्री वरिष्ट भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने ओडिशा में भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए विभिन्न समाजों की बैठक के साथ अग्रवाल सभा ट्रस्ट की बैठक ली और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने की कहा। लोकसभा चुनाव में सांसद पद पर भाजपा से संगीता सिंहदेव तथा विधायक पद पर लक्ष्मण बाग को जिताने आग्रह किया। गौरतलब है कि ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा का चुनाव भी हो रहा है। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में ही सही विकास होता है, इसलिए देश की जनता भाजपा और मोदी की गांरटी पर पूरा यकीन करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सुख शांति और समृद्धता का प्रतीक है इसलिए स्वयं भी भाजपा को वोट करें तथा दूसरों को भी प्रेरित करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील जे. सिंघी ने भी सभा को संबोधित किया। अग्रवाल सभा की बैठक में सुभाष अग्रवाल, तुलसी अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अग्रवाल सभा अध्यक्ष कांटाबांजी कैलाश अग्रवाल, सचिव संतोष अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश आर्य, सचिव संजय अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजिम विजय गोयल समेत अग्रवाल सभा, ब्राह्मण सभा, जैन तेरापंथ सभा, किराना मर्चेंट एसोसिएशन, कपड़ा मर्चेंट एसोसिएशन, मारवाड़ी युवा मंच के सैकड़ो लोग इस बैठक में उपस्थित रहे।
………………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top