बेमेतरा जिले के ग्राम पिरदा बारूद फैक्टरी में विस्फोट, आधा दर्जन से अधिक की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना…

रायपुर (News27) 25.05.2024 । बेमेतरा जिले अंतर्गत बेरला ब्लाॅक ग्राम पिरदा स्थित बारूद फैक्टरी में भीषण विस्फोट की घटना की जानकारी मिली है। सू़त्रों के अनुसार विस्फोट में तकरीबन 8 से 10 लोगों के चपेट में आने से मृत्यु हो गई हैं जबकि कई लोग घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही बेरला-अहिवारा पुलिस, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बारूद फैक्टरी में विस्फोट इतना भयानक था कि कम्पन दूर तक महसूस किया गया। आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी अनुसार विस्फोट के चपेट में आये मृतकों के शव क्षत-विक्षत हो गए है। विस्फोट का मलमा दूर तक फैंकाया है।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top