बोराई के बुडरा गांव में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित


कलेक्टर , एसपी के नेतृत्व में हुआ आयोजन, खिलाड़ियों को मिली सम्मान राशि और इनाम

धमतरी। नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत बोराई के आश्रित ग्राम बुडरा में सोमवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबड्डी एवं रस्साकस्सी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर अविनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों — कारीपानी, कसपुर, बरौली, नवागांव, एकावारी, मैनपुर और कट्टीगांव — की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की टीमों के बीच रोचक मुकाबले हुए।

महिला वर्ग कबड्डी में ग्राम बुडरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्राम कारीपानी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
बेस्ट रेडर का खिताब कुमारी पूजा सलाम और बेस्ट डिफेंडर का खिताब कुमारी पृथ्वी वटी को मिला।
पुरुष वर्ग कबड्डी में ग्राम मारियामारी की टीम विजेता रही, जबकि ग्राम बरौली उपविजेता रहा।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य सोनराज वटी, सरपंच माखनलाल सलाम, सुरेंद्र कुमार नेताम, कुसुमलता समरद, राधाबाई नेताम, एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडे, एसडीओपी विपिन रंगारी, थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह एस आई राकेश कुमार मिश्रा , एसडीएम प्रीति दुर्गम, सीईओ रोहित बोरझा, तहसीलदार अखिलेश देशलहरे, आरआई विजय पटेल, कृषि विस्तार अधिकारी नंदलाल देव, पटवारी नवरत्न ध्रुव, प्रधान आरक्षक राम चंद्रवंशी, दीपेश देहरी, डोमेंद्र ओट्टी, महेंद्र कुंजाम, प्रविण मरकाम, शेखर कुंजाम, छवि यादव एवं विजय कुमार नेताम उपस्थित रहे।

रेफरी का कार्य चैन सिंह गहने, गणेश दास मानिकपुरी, कोटवार अमृतलाल वटी, भंवर सिंह, और टिकेश्वर दास मानिकपुरी ने किया। उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मान राशि और इनाम प्रदान किए गए।

Back To Top