भगवान श्री जगन्नाथ अपने बड़ें भाई बलराम, बहन सुभद्रा के साथ रथ पर होकर सवार पहुंचेंगे अपनी मौसी के घर

दिनांक 07 जुलाई को रथयात्रा एवं बाहुड़ा यात्रा दिनांक 15 जुलाई को गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से निकाला जाएगा
महामहिम राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिक होंगे शामिल
रायपुर (News27) 02.07.2024 । दिनांक 07 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा एवं बाहुड़ा यात्रा दिनांक 15 जुलाई को गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से निकाला जाएगा। जिसमें महामहिम राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अनेक अतिथिगण शामिल होंगे। यह रथयात्रा श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ हेाकर बी.टी.आई. ग्राउंड होते हुए गुण्डिचा मंदिर तक जाएगी। इस दौरान बड़ें पैमाने पर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है। यह जानकारी देते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष एवं विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बताया कि लाखों श्रद्धालु इस पावन पूनीत दिवस के दिन उड़ीसा, पूरी नहीं जा पाते ऐसे में राजधानी रायपुर स्थित भव्य श्री जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली रथयात्रा का दर्शन कर वे अपने आप को कृतार्थ करते हैं। उन्होंने बताया कि यह भक्त को भगवान से जोड़ने का पर्व है। इस यात्रा का शुभारंभ ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान पूर्णिमा से हो जाता है, जिसमें भगवान श्री जगन्नाथ श्री मंदिर से बाहर निकलकर भक्ति रस में डूबकर अत्याधिक स्नान कर लेते हैं, जिसकी वजह से वे बीमार पड़ जाते हैं, इस दौरान उनका दर्शन करने से अत्याधिक पूर्ण की प्राप्ति होती है, बीमार अवस्था में उन्हें दुर्लभ जड़ी-बूटियों से बनी काढ़ा तीसरे, पांचवें, सातवें और दसवें दिन पिलाया जाता है, पश्चात ठीक होने के बाद वे अपने बड़ें भाई बलराम और बहन सुभद्रा जी के साथ तीन अलग-अलग रथ पर सवार होकर अपनी मौसी के घर अर्थात गुण्डिचा मंदिर जाते हैं। भगवान श्री जगन्नाथ की इस यात्रा को श्री जगन्नाथ रथयात्रा कहते हैं। इस वर्ष भी श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा का भव्य आयोजन करने की तैयारी है,जिसमें महामहिम राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमनसिंह, उप-मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा-अरूण साव, रावतपुरा सरकार महाराज,पूर्व मंत्री रविन्द्र चैबे, पूर्व विधानसभा गौरीषंकर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, महापौर एजाज ढेबर, सांसर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक राजेष मूणत, सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल चैबे, जोन अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, प्रमोद साहू, प्रकाश दावड़ा, भाजपा संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, लोकेश कावड़िया, पूर्व संगठन मंत्री रामप्रताप, पूर्व निगम अध्यक्ष छगन मूंदड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मंदिर के संरक्षक, सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top