भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिफिन पे चर्चा कार्यक्रम में साथ मिलकर भोजन किया

भाजपा मंडल महामंत्री राजकुमार सिंह द्वारा भोजन मंत्र का उच्चारण

जशपुर । 21 जून गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल देव साय के अध्यक्षता में भाजपा मंडल दुलदुला में टिफिन पे चर्चा कार्यक्रम हुआ। भाजपा मंडल महामंत्री जनपद सदस्य राजकुमार सिंह ने टिफिन कार्यक्रम में भोजन मंत्र का उच्चारण करते हुए कार्यक्रम की शुरूवात की।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता कश्यप , प्रदेश पिछड़ा वर्ग सदस्य जिला आमंत्रित स्थाई सदस्य जगदीश प्रसाद गुप्ता , प्रदेश पिछड़ा वर्ग सदस्य विशेश्वर यादव , सांसद प्रतिनिधि उमा देवी , जनपद सदस्य कमला निराला , जनपद सदस्य पिंकी गुप्ता , जिला आमंत्रित सदस्य कृष्णा दानी , जिला आमंत्रित सदस्य सरोजनी सिंह , मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा पैंकरा , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित गुप्ता, विधान सभा मिडिया संयोजक रामजीत दिवान व भाजपा मंडल दुलदुला के सभी शक्ति केन्द्र, के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ता भोजन मंत्र बोलकर एक साथ बैठकर भोजन किया। उसके पश्चात संगोष्ठी हुई, जिसमें 2023.24 में होने वाली आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top