जशपुर :भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2023 में होने वाले विधान सभा चुनाव में दुलदुला से विधायक टिकट का रखा प्रस्ताव

बैठक में आगामी 2023 विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा

जशपुर।15 फरवरी बुधवार को जिला जशपुर भाजपा के दुलदुला मंडल में मंडल अध्यक्ष कपिल देव साय की अध्यक्षता में दुलदुला के मंगल भवन में मंडल प्रभारी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुनेश्वर केशर की गरिमामय उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप , जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कुंजवती सिंह ,जिला आमंत्रित सदस्य पिंकी गुप्ता , भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विशेष्वर यादव , जिला आमंत्रित सदस्य कृष्णा दानी , आमंत्रित सदस्य सरोजनी सिंह व मंडल प्रकोष्ठ के प्राधिकारी अध्यक्ष,मंत्री समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में भाजपा कार्यकर्ता रविकांत होता ने मंडल प्रभारी मुनेश्वर केशर के समक्ष प्रस्ताव रखते हुए कहा कि आज से पूर्व जितने भी विधान सभा चुनाव हुए हैं उसमें सिर्फ फरसाबहार विकास खंड और कुनकुरी विकास खंड से विधायक प्रत्यासी के रूप में प्रतिनिधित्व करते हुए आ रहे हैं , इस बार 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में दुलदुला विकास खंड से प्रतिनिधित्व करने की अवसर की मांग रखे। श्री होता के इस बात की प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ता एक सुर में समर्थन करते हुए कहे जरूर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रतिनिधित्व करने का अवसर हमारे दुलदुला विकास खंड से मिलना चाहिए। उक्त प्रस्ताव की समर्थन करते हुए भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता विशेष्वर यादव ने कहा कि जब से विधान सभा चुनाव हो रही है तब से दुलदुला विकास खंड से विधायक प्रत्यासी के रूप में प्रतिनिधित्व करने का अवसर नहीं मिला है। यदि 2023 की विधान सभा चुनाव में हमारे दुलदुला विकास खंड से प्रतिनिधित्व करने की इच्छुक हैं तो जरूर प्रतिनिधत्व करने का अवसर जरूर दिया जाना चाहिए। उक्त प्रस्ताव पर मुनेश्वर केशर ने कहा कि आप सभी लोगों का प्रस्ताव को मैं जिला स्तर व प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि 1 मार्च को होने वाली विधान सभा बैठक में आप सब पुनः जिला स्तर व प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्ताव को रखियेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top