रायपुर (News27) 11.08.2024 । छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभाओं में भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया है। 11 अगस्त से 14 अगस्त तक बड़े जोर शोर, हर्षोल्लाह और धूमधाम के साथ पूरे प्रदेशवासियों की सहभागिता के साथ हर बूथ पर 50 से ज्यादा झंडे लगाते हुएए हर घर तिरंगा का उत्सव भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ प्रदेश की जनता भी मनाने जा रही है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और मंत्रीगण शामिल होंगे। विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का नेतृत्व विधायकगण करेंगे। कार्यक्रमों में भाजपा के सांसद गणए प्रदेश पदाधिकारीए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित जिलाध्यक्ष सहित मंडल और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे।अभियान में भाजपा के लाखो कार्यकर्ताओं की सहभागिता होगी। संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के 90 विधानसभा में भारत मां के जय घोष के साथ, तिरंगा यात्रा निकलने जा रही है, जिसमें प्रदेश की जनता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।
……………………

