झाबुआ, 24 सितम्बर 2025।भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से झाबुआ जिले के भाजपा पदाधिकारियों की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह टीम बनाई गई है।
भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी में विभिन्न जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। इसमें वरिष्ठ और युवाओं के साथ-साथ महिला कार्यकर्ताओं को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। पार्टी का मानना है कि इससे संगठनात्मक संतुलन और जनाधार दोनों को मजबूती मिलेगी।
पदाधिकारी सूची :
उपाध्यक्ष
1. श्री सत्येन्द्र यादव
2. श्री हेमंत भट्ट
3. श्री दुर्गादास मोटापाला
4. श्री रामेश्वर नायक
5. श्री समर्थ उपाध्याय
6. श्री मदन भुरा
7. श्रीमती माया सोलंकी
8. श्रीमती आरती भानपुरिया
महामंत्री
9. श्री विजय चौहान
10. श्री राजेश वसुनिया
11. श्री गौरव खण्डेलवाल
मंत्री
12. श्री लालचंद गाहरी
13. श्री दिपेश (बबलु) सकलेचा
14. श्रीमती सुनिता भूरिया
15. श्रीमती इन्दुबाला डामोर
16. श्री जगदीश बडदवाल
17. श्रीमती सुभद्रा बेन पाटीदार
कार्यालय मंत्री
18. श्री मनोहर मोदी
सह-कार्यालय मंत्री
19. श्री रजनीश गामड
कोषाध्यक्ष
20. श्री महावीर भण्डारी
सह-कोषाध्यक्ष
21. श्री अर्पीत कटकानी
संगठनात्मक महत्व
जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह टीम जिले में संगठन को मजबूती देने के साथ ही भाजपा की नीतियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम करेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह नई टीम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि जिले में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।

