कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा हर साल 1 लाख रू.
रायपुर (News27) 17.04.2024 । भाजपा कांग्रेस के महालक्ष्मी योजना के बारे में भ्रम फैला रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नारी न्याय के फार्म के बारे में महालक्ष्मी योजना के बारे में भाजपा की झूठी बयानबाजी बता रही है कि इस फार्म के कारण भाजपा डर गयी है। यह महिलाओं को उनका अधिकार देने के लिये किये जाने वाला वादा है। कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में प्रमुखता से वादा किया है कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को 1 लाख सलाना मिलेगा, अर्थात 8333 रू प्रतिमाह। भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार मात्र 1 हजार रू. महीना देती है। भाजपा को डर है कि महिलाये भाजपा के खिलाफ मतदान करेगी। कांग्रेस पार्टी ने इसको प्रसारित करने के लिये महिलाओं से फार्म भी भरवाया है। कांग्रेस ने न्याय के लिये गारंटी पत्र भी जारी किया और यह कांग्रेस का राजनैतिक कार्यक्रम है, चुनाव में बात पहुंचाने का तरीका है। कांग्रेस अपने पांचों न्याय की गारंटी पत्र भी जनता के बीच लेकर जा रही है। भाजपा जैसे भी भ्रामक प्रचार कर ले, महिलायें फार्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने को आतुर है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को 1 लाख रू. सालाना देने के कांग्रेस के निर्णय को कांग्रेस के कार्यकर्ता 11 लोकसभा क्षेत्रों के हर महिला मतदाता तक पहुंचा रहे है, इस हेतु पार्टी बैनर, पाम्पलेट एवं प्रचार फार्म का सहारा लेगी। जिसके माध्यम से महिलाओं को बताया जायेगा कि कांग्रेस की सरकार उनके आर्थिक उन्नति के लिये कितना बड़ा क्रांतिकारी कदम उठायेगी। पूरा भरोसा है लोकसभा में महिलाओं का समर्थन कांग्रेस को मिलेगा।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की केन्द्र सरकार महिलाओं को सालाना 1 लाख देने के अलावा उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिये अनेक कदम उठायेगी। कांग्रेस की सरकार केन्द्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी। आशावर्कर, आंगनबांड़ी तथा मिड्डे मील कार्यकताओं को केन्द्रीय सहायता कांग्रेस की सरकार बनने पर दुगुना किया जायेगा। महिलाओं के कानून अधिकारों की रक्षा के लिये प्रत्येक पंचायत में कानूनी सहायक की नियुक्ति की जायेगी। देश के सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिये हॉस्टल बनाया जायेगा।
यह भी पढ़ें:-
मुख्यमंत्री ने यादव समाज का अपमान किया है, यादव समाज से निःशर्त माफी मांगे विष्णुदेव साय

रायपुर (News27) 17.04.2024 । वरिष्ठ कांग्रेस नेता, खल्लारी विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यादव समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है कांग्रेस पार्टी उनके बयान की निंदा करती है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से यह मांग करती है कि यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे ।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यादव समाज को लठैत कहा है, इस सामाजिक टिप्पणी से पूरे यादव समाज को नीचा दिखाने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री जी यादव समाज गौ रक्षा के लिए लाठी उठाना है, गौ सेवा ही उनका प्रमुख रोजी रोजगार भी है, आपने केवल राजनीतिक लाभ के लिए उन पर लठैत होने का अमानवीय आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री जी, यादव समाज एक सीधा सादा चरवाहा समाज है। लाठी उनका प्रतीक है, हमारा स्वाभिमान है। जिसे आप लठैत कहकर मजाक बना रहे हैं। मुख्यमंत्री जी आपके द्वारा जातिसूचक इशारे से यह प्रमाणित होता है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रति आरएसएस और भाजपा में कितनी नफरत भरी है। मुख्यमंत्री जी आपको प्रदेश की जनता ने सत्ता चलाने का अधिकार दिया है आप प्रदेश के पौने तीन करोड़ जनता के संवैधानिक मुखिया हैं, आप यादव समाज के भी मुख्यमंत्री हैं, यादव समाज के प्रति आपकी टिप्पणी अशोभनीय और निंदनीय है। मुख्यमंत्री जी यदुवंशी सीधे सादे जरूर हैं लेकिन ये गरवा चरइया अपने स्वाभिमान की लड़ाई भी लड़ना जानते हैं। एक मुख्यमंत्री का दिल बड़ा होना चाहिए जिसमें सभी समाज, जाति, धर्म के प्रति आदर का भाव हो। भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उनके हिसाब से भगवान श्री कृष्ण भी लठेत हैं ? 10 साल से केंद्र की सत्ता में बैठी मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के पास अपनी उपलब्धि बताने के लिए कुछ नहीं है तो एक बार आरएसएस के आजमाए हुए नुस्खे पर काम करना शुरू कर दिया है। व्यक्तिगत टिप्पणी और जाति सूचक आरोप लगाकर समाज में आपसी वैमनस्य बढ़ाने, बांटने और काटने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। बीफ कंपनियों से चंदा खाने वाले भाजपाई, गौ हत्या और गौ तस्करी को संरक्षण देने वाले भाजपाई, यादव समाज पर अनर्गल और आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। डबल इंजन सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में गौठानों की व्यवस्था बिगड़ गई, सैकड़ो गायें कंटेनर में भरकर हाईवे पर सरपट दौड़ रही हैं उस पर विष्णुदेव साय की चुप्पी साय सरकार की नियत पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। भाजपा बताए कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता से भाजपा को इतनी हिकारत क्यों है? यादव समाज को प्रतिनिधित्व मिलने से मुख्यमंत्री जी इतने बौखला क्यों गए हैं? पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ नेत्री शोभा यादव, देवेंद्र यादव, प्रवक्ता अजय गंगवानी, अमित श्रीवास्तव उपस्थित थे।
———————————————-

