भाजपा से नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

इस संबंध में जारी आदेश में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से यह नियुक्ति पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगी।

नियुक्ति की सूचना सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रदेश महामंत्रियों (संगठन) को भेज दी गई है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) को भी इसकी जानकारी दी गई है।

Back To Top