
रायपुर (News27) 29.08.2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भारतीय रेलवे के भालुमुडा छत्तीसगढ़ सारडेगा ओडिशा
कॉरिडोर को मंजूरी देने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार ने जताया है। सीएम श्री साय
ने कहा कि इस परियोजना की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ में न केवल मौजूदा रेल नेटवर्क का विस्तार होगा, बल्कि प्रदेशवासियों की देश के
अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी भी बड़े पैमाने पर बढ़ेगी। इस परियोजना से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित होगा। यह परियोजना
कृषि उत्पादों, उर्वरक, कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट आदि वस्तुओं के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस महत्वपूर्ण
परियोजना की स्वीकृति पर प्रदेशवासियों को भी मैं हार्दिक बधाई देता हुं।
………………………………………

