रायपुर (News27) 28.01.2024। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आम लोगों को एक बार फिर बढ़ती महंगाई से राहत मिलने की खबर आ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार घट रहे हैं। जिसके बाद आज सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड आॅयल बढ़कर 78.01 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड में हल्की गिरावट के बाद 83.55 पर कारोबार कर रहा है। देशभर में प्रतिदिन सुबह 6 बजे इंधन के दामों में परिवर्तन किया जाता है।
लगातार महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए राहतभरी खबर की उम्मीद जताई जा रही है। आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10-11 रुपये की कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है। एक्सपर्ट ने दावा किया है क्रूड आयॅल के दाम लगातार गिर रहे हैं। साथ ही आने वाले दिनों में देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करेगी। जिसके चलते कीमतों में 10-11 रुपये की कमी देखने को मिल सकता है। आज सुबह एक फिर पेट्रोल-डीजल कीमतों में बड़ा उलटफेर हुआ है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल 25 पैसे सस्ता हुआ है। छत्तीसगढ़ और असम में महंगा हुआ है। बिहार में पेट्रोल 48 पैसे और डीजल 45 पैसे महंगा हुआ है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 96 पैसे महंगा हुआ है। एक बार इसके पहले भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने का अनुमान लगाया गया था। जिस पर सरकार ने पानी फेर दिया था। और कहा था-तेल विपणन कंपनियों ने पिछले लंबे समय से नुकसान झेला है। जिसके चलते तेल की कीमतों में कोई उलटफेर नहीं किया जाएगा।
पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 90.08
मुंबई 106.31 94.27
कोलकाता 106.03 92.76
चेन्नई 102.63 94.24
————————————————————————-

