महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने महतारी वंदन योजना निर्णायक साबित हो रही

एक हजार की रकम से हो रही उनके परिवार व बच्चों की छोटी-मोटी जरूरतों की पूर्ति, यह बड़ी बात
रायपुर (News27) 24-06-2024 । महिलाओं की सशक्तिकरण के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन की योजना महतारी वंदन योजना उनके आर्थिक विकास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने निर्णायक साबित हो रही है। प्रदेश सरकार के द्वारा महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना लागू हो जाने से प्रतिमाह उनके खाते मे 1000 रूण् जमा हो जाने से अब महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आसानी से पैसा उपलब्ध हो जाता है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह उनके खाते में 1000 रू. की राशि जमा होने से उसमें आत्मविश्वास जागृत होने के साथ.साथ सुरक्षा का भी बोध बढ़ा है। एक लघु सर्वे अनुसार योजना की पात्र महिलाएं इसके लाभ पाकर प्रसन्नचित व हंसी-खुशी के साथ अपनी पारिवारिक-सामाजिक दायित्व निभा पा रही है। योजना की प्रशंसा योजना की सभी पात्र महिलाएं करती हैं। वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सुशासन की सराहना भी कर रही हैं। महिलाओं में आत्मविश्वास जगा है और उनमें अपने छोटे-छोटे खर्च को लेकर दूसरों पर निर्भरता घटी है। महिलाएं कहती है कि एक हजार रूपये की रकम से उनके और बच्चों व परिवार की कई छोटी-मोटी जरूरतों की पूर्ति हो रहा है, उनके लिए यह बड़ी बात है और इस योजना के संचालन पर संतुष्टि जाहिर करती हैं।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top