महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री बलरामपुर पुलिस लाइन में करेंगे ध्वजारोहण

By.रोहित यादव

बलरामपुर। 26 जनवरी 2026 को 77 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा, पुलिस लाइन ग्राउंड में पूरे जिले के अधिकारी, आम नागरिकों और स्कूली बच्चों की उपस्थिति में समारोह आयोजित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी।

समारोह के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेगा , इसके अतिरिक्त विकास कार्यों और योजनाओं पर आधारित झाकियों का भी प्रदर्शन होगा।

समारोह में मंत्री द्वारा देश के लिए शहिद हुए परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

Back To Top