मानव को हो मानव प्यारा एक दूसरे का बने सहारा :संत बहन ख़ुशबू नागपाल

रायपुर  (News27) 10.06.2024 । जबलपुर से आई बहन ख़ुशबू नागपालजी ने लाखेनगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर  निरंकारी भक्तों को सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश दिया। मानवता के प्रति मानव की ज़िम्मेदारी को समझाते हुए कहा कि आज का मानव अधिकार और कर्तव्य के प्रति ईमानदार दिखाई नहीं देता।आज का मानव अधिकारों के प्रति तो जागरूक है किंतु कर्तव्य के प्रति सोया हुआ है।श्री रामचंद्र जी के जीवन से उन्होंने समझाया कि उन्हें राजा होने का अधिकार और वनवास का कर्तव्य दोनों ही मिले लेकिन उन्होंने कर्तव्य को चूना और संसार को कर्तव्य का पालन करने की शिक्षा दी।

“अगर मगर और किंतु परंतु का भक्ति में क्या काम तेरी भक्ति करें निष्काम”

जीवन में इंसान को केवल प्रभु से अपना नाता जोड़ना चाहिए।सांसारिक पद पदवियाँ जाती पाती धन दौलत आदि तो केवल इस जहान तक ही साथ है। भक्ति तो इस जहान में सुख देती और परलोक में भी आनंद देती है।

संत निरंकारी  मिशन व्यावहारिक आध्यात्मिकता की शिक्षा देता है।संसार के सारे कार्य करते हुए भक्ति को अहमियत देता है।अंतर्मन में संसार के सभी मानवों के लिए भले की कामना भक्त करता है।

निरंकारी मिशन का संदेश भी यही है कि धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं

आज शाम कांकेर में ज़ोनल महिला समागम की  अध्यक्षता हेतु बहन ख़ुशबू नागपाल जी का सुबह रायपुर आगमन हुआ। मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने ने जानकारी दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top