मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर सरहुल महोत्सव में भाग लेने वाले थे, जहां कार्यकर्ताओं पर हुआ मधुमक्खियों का हमला

विधायक रायमुनि भगत भी हुई घायल
रायपुर (News27) 09.04.2024 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर सहित अलग-अलग जिलों के दौरे पर रहेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसी क्रम में आज सीएम श्री साय जशपुर के सरहुल महोत्सव दीपू बगीचा पूजा कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे, इस दौरान तकरीबन दोपहर 12 बजे पूजा स्थल पर उठ रहे धूवां से प्रभावित होकर वहां लगे मधुमक्खियों ने छत्तों से निकलकर लोगों पर हमला कर दिया। जिससे विधायक श्रीमती रायमुनि भगत सहित उनके पीएसओ, 10 बैंगा मिलाकर लगभग 25 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल स्थानीय जिला अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती किया गया है। घटना के बाद मची अफरा-तफरी व सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल दीपू बगीचा से बदलकर कल्याण आश्रम किया गया। सीएम विष्णुदेव से आज 11ण्35 बजे रायपुर से जशपुर के लिए रवाना हुए हैं। जशपुर पहुंचने के बाद सीएम साय पत्थलगांव के लिए रवाना होंगे और वहां सरहुल सरना महोत्सव में होंगे। बता दें किए हरियाली की कामना कर पेड़ों की पूजा कर सरहुल पर्व महोत्सव मनाया जाता है।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top