रायपुर (News27) 17.04.2024 । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सली मुठभेड़ को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस की। जहां उन्होंने कहा किए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। कांकेर के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हुईए जिसमें 29 नक्सली मारे गए हैं। इसके लिए मैं जवानों को बधाई देता हूं। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। कवर्धा में दिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, हर चीज में प्रश्न चिन्ह खड़ा करना ठीक बात नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक को काल्पनिक कहा, यह घटना तो उनके ही प्रदेश की है। कैसे उस पर सवाल उठा सकते हैं। यह घटना अगर फर्जी है तो प्रमाणित करें और सबूत दें। उन्होंने कहा कि माओवादियों द्वारा वारदातों के जरिये लोकसभा चुनाव को प्रभावित करना था, जिसे हमारे जाबांज जवानों ने अपने साहस से असफल कर दिया। केन्द्रीय गृहमंत्री भी चाहते हैं कि बस्तर नक्सल मुक्त हो, हम शांति चाहते हैं, यदि इसके लिए बातचीत के लिए मुफीद होता है तो शांति के लिए हम इसके लिए भी तैयार हैं, नक्सली हिंसा और बंदूक छोड़ें।
————————-

