रायपुर (News27) 29.04.2024 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीसरे चरण की तैयारी में आज बिलासपुर पहुंचे और यहां उन्होंने तोखन साहू के लिए जनसभा को संबोधित किया। वहीं, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं की ओर से चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना को बंद किए जाने के दावे को लेकर भी बड़ी बात कही है। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस नेता ये दावा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना का पैसा आना बंद हो जाएगा, तो मैं कहना चाहता हूं कि महतारी वंदन योजना कभी बंद होने वाली योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक हम सरकार में रहेंगे महतारियों के खाते में पैसे आते रहेंगे। सीएम साय ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि ठगवा लबरा कांग्रेसियों को इस बार छत्तीसगढ़ एक भी सीट लेने नहीं देना है। कांग्रेस को सबक सिखाना है। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
……………………

