रायपुर (News27) 02-06-2024 । छालीवुड इंडस्ट्री में हो रहे आईपीएल के तर्ज पर आयोजित सीआईपीएल 2024 सीजन 1 का आज समापन होगा। दिनांक 27 मई से प्रारंभ इस क्रिकेट प्रतियोगिता में इंडस्ट्री के तमाम बड़ें सितारों और कलाकारों ने भाग लिया। इस मैच के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक गुरु खुशवंत सिंह साहेब, विधायक अनुज शर्मा, शिरकत करेंगे, सीआईपीएल का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल सीजी नरेश में किया जा रहा है। आईसीपीएल के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंग, उपाध्यक्ष मन क़ुरैशी, सचिव क्रांति दीक्षित, सह सचिव रवि साहू, तोरण राजपूत और कोषाध्यक्ष ललित मिश्रा है। संरक्षक राजेश अवस्थी है और वही इस कमेटी में मैनेजमेंट की ज़िम्मेदारी संजू तांडी, सुनील साहू, सूरज साहू को दिया गया है। मैक्स इलेवन और जेएसआर चेलेंजर्स टीम फाइनल मैच में पहुँची है, जिसके बीच आज शाम 6 बजे से रोमांचक मैच डब्लयूआरएस काॅलोनी स्थित मैदान में देखने को मिलेगा।
…………………..

