रायपुर (News27) 26.07.2024 । छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक खूबसूरती और गौरवशाली आदिम संस्कृति को देखते हुए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा बिलासपुर और जगदलपुर को स्वदेश दर्शन 2.0 में एवं जशपुर के अप्रतिम प्राकृतिक स्थल मयाली बगीचा के विकास के लिए इसे उप-योजना चुनौती आधारित गंतव्य विकास में शामिल किया गया है। इसके अलावा सूरजपुर जिले के धार्मिक स्थल कुदरगढ़ मंदिर के कायाकल्प के लिए इसे प्रसाद योजना में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ के धार्मिक और पर्यटन स्थल की भव्यता एवं उसके कायाकल्प के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा इन जगहों का चयन किया जाना निश्चित ही प्रदेशवासियों के लिए खुशी का विषय है। सीएम श्री साय ने कहा कि मैं प्रदेश के 3 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ।
————————–

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छग की पहली फिल्म कहि देबे संदेस के अभिनेता शिवकुमार दीपक के निधन पर जताया शोक
रायपुर (News27) 26.07.2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म कहि देबे संदेस से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले, वरिष्ठ कलाकार शिवकुमार दीपक के निधन पर दुख प्रकट किया। श्री साय ने कहा कि उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म और कला जगत की अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।
बता दें कि:-
सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार शिव कुमार दीपक जी ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत कहि देबे संदेस से की थी। वे सीजी सिनेमा के नींव हैं। उन्होंने सिनेमा से पहले लोक कला से जुड़ कर कार्य करते थे और फिल्म में आने के बाद भी उन्होंने मचं को कभी नहीं छोड़ा। वे महान लोक कलाकारए सिनेमा के अभिनेताए माटी पुत्रए जिनके अवसान से छत्तीसगढ़ कला का एक फुल के मुरझा जाने जैसा है, जिसकी महक तभी तक रही जब तक वे जिंदा रहे। छत्तीसगढ़ की महान कलाकार की अंतिम यात्रा आज पोटिया कला में सुबह 11 बजे रखा गया है । – फाईल फोटो
……………………..

