
रायपुर (News27) 12.09.2024 । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 और 13 सितम्बर को राजधानी रायपुर में कलेक्टर.पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस लेंगे। यह बैठक रायपुर राजधानी के न्यू सर्किट हाउस में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हो गई है।
बैठक में कानून व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर समीक्षात्मक चर्चा हो सकती है। आज दिनांक 12 सितम्बर को मुख्यमंत्री श्री साय जिलों के कलेक्टर और संभाग के कमिश्नर से राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
दूसरे दिन यानि दिनांक 13 सितम्बर को मुख्यमंत्री कलेक्टर और संभागायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक के साथ जिलों में कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करेंगे। -फाईल फोटो
…………………………..
यह भी पढ़ें:- फाईल फो

