मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 नवंबर को करेंगे धान खरीदी का शुभारंभ

रायपुर (News27) 14.11.2024 । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 नवंबर को बालोद जिले के नवीन धान उपार्जन केन्द्र भाठागांव बी से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय भाठागांव बी में ही जनजातीय गौरव दिवस एवं कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम साय ने कहा कि अन्नदाता साथियों के धान का एक.एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक किसानों का धान हमारी सरकार खरीदेगी और भुगतान भी 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित करेंगे। श्री साय ने कहा कि किसानों को धान खरीदी के लिए अधिक दूरी तय न करना पड़ेए इसका भी हमने विशेष ख्याल रखा है और 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता हमारे छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं, उनकी मेहनत को पूरा दाम और सम्मान मिले, इसके लिए हमारी सरकार तत्पर है। हमने किसानों से उनके पूरी उपज को खरीदने, खरीदी में पूरी पारदर्शिता बरतने और तय समयसीमा में भुगतान करने पर विशेष ध्यान दिया है। हमारा गर्व-धान खरीदी का पर्व जम्मो किसान साथी मनला गाड़ा-गाड़ा बधाई अउ सुभकामना।

———————-

यह भी पढ़ें:-

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 नवम्बर को छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का करेंगे विमोचन

रायपुर (News27) 14.11.2024 । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 नवम्बर को शाम 6.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विमोचन करेंगे। उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित केबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-2030 मंजूर की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत सरकार के विजन 2047 की परिकल्पना को साकार करने तथा राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से कई प्रावधान किए हैं।

उल्लेखनीय है कि नई औद्योगिक नीति को उद्योग विभाग द्वारा संबंधित सभी हितपक्षों, औद्योगिक संगठन, औद्योगिक समूहों, संबंधित विभागों के साथ संवाद एवं गहन विचार-विमर्श कर तैयार किया गया है।

—————————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top