रायपुर (News27) 17.06.2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर के दौरे पर रहेंगे। वे प्रातः 11 बजे राजधानी रायपुर से जशपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। इस दौरान वे अपने निज निवास ग्राम बगिया पहुंचेंगे और पश्चात दोपहर दो बजे ग्राम बंदरचूंआ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। तत्पश्चात वे देर शाम वापस अपने गृहग्राम बगिया पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

