रायपुर (News27) 09.02.2024 । मौसम रह-रह कर करवट बदल रहा है। ठण्डी के दिनों में गर्मी का अहसास कराने के साथ बारिश के अनचाहे मजा भी देने मौसम कोई कसर नहीं छोड़ रही। विभाग ने कहा है कि 11 से 14 फरवरी तक प्रदेश के मौसम परिवर्तन होने के साथ अलग -अलग क्षेत्रों में वर्षा होने की सम्भावना है। छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है, इसके कारण न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना कम है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किन्तु मामूली गिरावट संभावित है ।
———————-

