मौसम विभाग ने व्यक्त किया 29 जून के बाद प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना

रायपुर (News27) 28.06.2024 । आसमान में काले बादल उमड़-घुमड़ कर निकल जा रहे है। कुछ स्थानों में वर्षा होने और अधिकतर जगहों पर सूखे की स्थिति ने जैसे मानसून की एक्टिविटी पर ब्रेक लगा दिया है, जिससे उमस भरा वातावरण लोगों के परेशानी का सबब बन गया है। वैसे भी छत्तीसगढ़ में 41 प्रतिशत बारिश कम होने के अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही अच्छी बारिश की संभावनाए है, बताया जा रहा है कि 29 जून के बाद प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट होगी। अच्छी बारिश का सभी को इंतजार है, खासतौर से किसानों को खेतों में जुताई-बुआई के लिए अदद वर्षा की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक 95.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि अब तक 160.9 मिमी वर्षा हो जानी थी।
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top