
रायपुर (News27) 03.08.2024 । राजबंधा मैदान स्थित मायाराम सूरजन हॉल में 31 जुलाई को रफ़ी स्पेशल प्रोग्राम में यशआरके म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रफ़ी साहब को ट्रिब्यूट उनके गाये गीतों के माध्यम से ग्रुप के सभी कलाकारों ने मिलकर दिया। मुख्य अतिथि गौरी गुप्ता (स्व प्रीतम उस्ताद की बहन) ने दीप प्रज्वलन किया और आशीर्वाद दिया।
प्रोग्राम की शुरुआत ग्रुप के डायरेक्टर राहुल परमार द्वारा हम तो चले परदेस जैसे सुपरहिट गीत से हुआ, उसके बाद मंच संचालन को अपने क्रमवार से बढ़ाते हुये और बखूबी निखारने में माहिर शहर के मान. एल. एन. लाहोटी जी से सिलसिला बनाये रखें और एक एक करले सभी कलाकारों को मंच देते गाये जिसमें, पर्दा है पर्दा, ये पर्दा हटा दो, चल चल मेरे भाई, पत्थर के सनम, मेरी जान बल्ले, ओ हसीना जुल्फों जैसे गीतों का दौर अनिल यादव, संजय शर्मा, बसंत दीप, विजय निहाल, माही-सैंडी,राजा तिवारी, ट्विंकल परमार, एवं कृष्णमाला रहें।
प्रोग्राम में वाह वाही बेबी यशिका (6वर्ष) ने लूटी जब मुझे माफ करना ॐ साईं राम गाया, ये ग्रुप के संचालक व संरक्षण कृष्णमाला राहुल परमार की बेटी है।
————————————————————-

