यातायात पुलिस विभाग की मानवीय पहल, जनसेवा के लिए खोला सार्वजनिक प्याउ घर

रायपुर (News27) 02-06-2024 । पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार यातायात फाफाडीह रायपुर के निरीक्षक सुनील कुमार के सहयोग से रेल्वे स्टेशन के पास लोगांे के लिये पेयजल ठंडे पानी का सार्वजनिक प्याउ घर की व्यवस्था की गई है।

नौतपा के प्रकोप व भीषण गर्मी के चलते राहगीरों के लिए पुलिस विभाग की इस पहल का सभी ने प्रशंसा की है। रायपुर पुलिस विभाग समय-समय पर कानून की सुरक्षा के साथ ही मानवीय कदम उठाते रही है।

चाहे वह किसी भी मौसम, विशेष अवसर या तीज-त्यौहारों का हो रायपुर पुलिस जनसेवा को प्रथम रखते हुए कार्य किया है। राजधानी पुलिस की कर्मठता और मानव सेवा के उनके इन प्रयासों से दिगर जिले के पुलिस विभाग भी सीखते रहे हैं।
…………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top