
रायपुर (News27) 06.08.2024 । हमर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक पर्व हरेली के पावन अवसर पर चुनाभट्टी मित्र मंडल रमण मंदिर वार्ड 14 के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक रंगारंग खेलों के साथ हरेली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, मटकी फोड़, खो-खो, बच्चों का दौड़, चम्मच दौड़, नारियल फेंक जैसे खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के बहुत सारे बच्चों ने भाग लेकर खेल का लुत्फ उठाया, साथ ही सभी प्रतिभागियों एवं जीतने वाले सभी बच्चों को उनके उत्साहवर्धन हेतु इनाम वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेशम लाल जांगड़े, कमल घृतलहरे, सुरेश साहूए उमेंद्र वर्मा, केदार यादव, अनिल साहू, सुरेश साहू, छोटू, योगेश श्रीवास्तव ने अपनी सहभागिता दी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परम्परा से जोड़े रखना था, ताकि वे अपने परम्पराओं से परिचत रहकर छत्तीसगढ़ के त्यौहार एवं संस्कृति को पहचाने और आगे चलकर यह बच्चे ही उसे आगे बढ़ाएं।
………………………………..

