
रायपुर (News27) 15.07.2024 । रायपुर राजधानी में दिन दहाड़ें फायरिंग की घटना से पुलिस सचेत हो गई। बीते शनिवार को रायपुर के थाना तेलीबांधा अंतर्गत पचपेड़ीनाका से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड में एक कारोबारी के ऑफिस के सामने मोटरसाइकिल गाड़ी नंबर JH 01 DL 4692 पल्सर में सवार दो शुटरों ने दिनदहाड़े गोली चलाई थी। शूटरों ने कोयला कारोबारी को टारगेट में रखकर फायरिंग की थी। एक फायरिंग हवा में, तो दूसरी फायरिंग कार को लगी थी। इतना ही नहीं दूसरी ओर से सुरक्षा कर्मियों ने फायरिंग की, जिसके बाद शूटर वहां से निकलने में ही अपना भलाई समझा। घटना की जिम्मेदारी झारखंड के किसी मयंक सिंह ने ली है। उसने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना को लेकर अपनी स्वीरोक्ति देते हुए उसने कहा कि- मैं मयंक सिंह, अमन साहू गिरोह से मेरा पूर्व में रिश्ता बहुत अच्छा था। यह बात सत्य है। पर मैं अमन साहू एवं गिरोह के भरोसे बैठे रहने वाला में से नहीं हूं। रायपुर गोलीकांड हमले को लेकर उसने कहा कि यह जो घटना हुआ है, उसकी जिम्मेदारी में मयंक सिंह लेता हूं। घटना में लारेंश बिश्नोई और अमन साहू गैंग का हाथ भले ही ना हो मयंक सिंह द्वारा हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट है, क्योंकि पुलिस इस हमले के तार कहां से जुड़ें हैं, वास्तव में मयंक सिंह के संबंध किससे है, राजधानी का यह हमला किसी नये गैंग द्वारा अपना वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास तो नहीं है, जिसमें बाहरी लोगों का हाथ है और इस हमले के पीछे की वास्तविकता क्या है ? यह पता लगाने राजधानी पुलिस जुट गई है। ताकि घटना का विवरण स्पष्ट हो सकें।
……………………..

