राधिका खेड़ा के साथ दुर्व्‍यवहार का मामला तूल पकड़ा

रायपुर (News27) 02.05.2024 । छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। तीसरे चरण के मतदान से पहले फिर राधिका खेड़ा के साथ दुर्व्‍यवहार का मामला तूल पकड़ रहा है, बीते मंगलवार 30 अप्रैल को रायपुर के राजीव भवन में विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद उन्‍होंने और नए खुलासा करने की बात कही थी।नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा सोशल मीडिया हैंडल X पर नया पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा है। राधिका ने लिखा कि, दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है लेकिन, लड़की हूं, ‘लड़ रही हूं’ ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ प्रभु श्री राम जी के ननिहाल में दीदी का स्वागत है। 2 मई को छत्‍तीसगढ़ आ रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ।

————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top