रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को जीताने के लिए कार्यकर्ताओं ने कसी कमर – विधायक पुरन्दर मिश्रा

रायपुर (News27) 22.04.2024 । लोकसभा चुनाव की तैयारियों में उत्तर विधानसभा के अंतर्गत अशोका रतन, सिंधी पंचायत, सिंधु भवन खम्हारडीह, व्ही.आई.पी. क्लब, मारूति साॅलिस्टेयर में रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का सघन प्रचार-प्रसार चला। इस दौरान उत्तर विधायक भाजपा नेता पुरन्दर मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा गरीब, युवा, किसान, मजदूर और महिलाओं के आत्मसम्मान के लिए कार्य कर रही है। भाजपा जो कहती है वह करती है, इसलिए हम अपने योजनाओं के गारंटी के रूप में निभाने का वायदा करते हैं और उसे पूरा करते हैं।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास को मूल मंत्र बनाकर भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में कई कारगर कदम उठाए हैं, जैसे हर गरीब परिवार के सर में छत हो, इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत नल जल योजना के तहत हर घर जल की व्यवस्था महिलाओं के सम्मान में उज्ज्वला गैस, शौचालय एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सारी योजनाएं लागू किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठ को सबके सामने लाने, एक बार फिर मोदी को जीताने लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में अपना बहुमूल्य मत देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाना है।
……………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top